उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने किया संगठन के नेताओं के साथ मंथन

प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा की सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने मंथन शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ पीटरहाफ में आयोजित मीटिंग में भाग लिया। भाजपा चारों सीटों को जीतने का दावा कर रही है।

भाजपा हिमाचल की चुनावों के लेकर पीटरहॉफ शिमला में बैठक शुरू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित।