कंवर व सत्ती ने पद्मश्री चरणजीत सिंह के निधन पर प्रकट किया शोक

ऊना, 27 जनवरीः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पद्मश्री चरणजीत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह के नेतृत्व में ही देश की हॉकी टीम ने वर्ष 1964 में हुए टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था तथा सरकार ने उन्हें पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया था। कंवर व सत्ती ने कहा कि चरणजीत सिंह ने जीवन में ईमानदारी व अनुशासन को हमेशा वरीयता दी और एक पूरी पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह की दुखद मृत्यु खेल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।