कुटलैहड़ से मंत्री की विदाई तय, बदलाव यात्रा में उमड़े जनसमूह ने दर्शाया कि बदलाव के लिए जनता तैयार : देसराज मोदगिल

मंत्री ने 100 दिन में हर घर को पानी देने का वायदा किया था, पांच साल बाद भी नहीं मिला पानी, नल तो लगा दिया लेकिन पानी नहीं मिला

मंत्री ने गोविंद सागर से खेतों में सिचाई के लिए किया था वायदा, पांच साल में नहीं मिला एक बूंद भी पानी

 क्षेत्र के युवाओं को नहीं मिला रोजगार, मंत्री नहीं लगा पाए क्षेत्र में कोई भी उद्योग, हर मोर्च में असफल साबित हुए मंत्री

कुटलैहड़ कांग्रेस की बदलाव बाइक रैली में जुटे सैकड़ों युवा, बंगाणा से ऊना तक रैली निकाल देसराज मोदगिल ने किया शक्ति प्रदर्शन, कहा इस बार रोका जाएगा भाजपा का विजय रथ

ऊना. कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कुटलैहड़ में बदलाव यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में मंत्री की विदाई तय है। कुटलैहड़ से ऊना के लिए निकली बदलाव यात्रा में उमड़े जनसमूह ने दर्शाया है कि कुटलैहड़ की जनता बदलाव के तैयार है। सरकार के मंत्री क्षेत्र में विकास करवाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। जिससे जनता दुखी होकर अब बदलाव के लिए तैयार है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 सालों से जीत को तरस रही कांग्रेस ने इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाकर भाजपा के किले को ध्वस्त करने का प्लान तैयार किया है। विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा को चुनौती देने का क्रम जारी रखा है। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय बंगाणा से प्रदेश कांग्रेस के सचिव और टिकट के दावेदारों में से एक देस राज मोदगिल ने सैकड़ों युवाओं के साथ जिला मुख्यालय तक कुटलैहड़ बदलाव बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए फिर भाजपा को ललकार दी। जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में संपन्न हुई इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा मोटरसाइकिल ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर सवार होकर कांग्रेस की रैली में जुटे।कुटलैहड़ कांग्रेस द्वारा बुधवार को उपमंडल मुख्यालय बंगाणा से लेकर जिला मुख्यालय तक भव्य बाइक रैली निकालकर एक तरफ जहां अपना शक्ति प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ भाजपा को भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ललकार दी। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट दावेदार देसराज मोदगिल के नेतृत्व में निकली इस बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा जुटे। इस मौके पर देसराज मोदगिल ने कहा कि पिछले 32 वर्षों से विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस को इस बार मजबूत करके कुटलैहड़ का किला फतह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार चार बार यहां से विधायक रहे और मौजूदा सरकार में कृषि मंत्री वीरेंद्र तंवर ने विधानसभा क्षेत्र के विकास को अनदेखा कर पूरे प्रदेश में इसे पूरी तरह पिछड़ी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है आने वाले विधानसभा चुनाव में कुटलैहड़ की सीट को फुलप्रूफ प्लान के साथ जीत दिलाकर पार्टी की झोली में डाल कर सरकार बनाने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए जाएंगे।