जनता की ताकत : मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और मंत्रियों को जनता ने दिखा दी जमीन

चन्नी, सिद्धू, अमरिंदर, बादल एंड संस, हरीश रावत सब हारे

 शिमला. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में जनता ने अपनी ताकत दिखा दी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने दिग्गजों को हरा दिया है। पंजाब में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को हरा दिया है। जिसमें प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के मुख्यमंत्री रही चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए हैं। पंजाब में उप मुख्यमंत्री रहे सुखवीर बादल भी चुनाव हार गए। इनके साथ उत्तराखंड की जनता ने मुख्यमंत्रियों को हरा दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरा हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं। पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हार गए हैं। जिससे साफ है कि जनता ने अपनी ताकत दिखा दी है और राजनीति के दिग्गजों को हरा दिया है।