नगर पंचायत रिवालसर और करसोग के वार्डों का परिसीमन, अधिसूचना जारी

 

नगर निकाय वार्डों के परिसीमीन व आरक्षण की अधिसूचना जारी
205 आक्षेपों व सुझावों का किया गया निष्पादन

मंडी, 21 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा जिला मंडी में नगर निकायों के वार्डों के परिसीमीन व आरक्षण बारे जून माह में अधिसूचना जारी की गई थी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इस सन्दर्भ में 16 जुलाई तक लोगों के सुझाव व आक्षेप मांगे गए थे।
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान नगर परिषद सुन्दरनगर से 28, नगर परिषद मंडी से 3, नगर पंचायत करसोग से 165, नगर पंचायत सरकाघाट से 1, नगर परिषद जोगिन्द्र नगर से 8 आक्षेप व सुझाव प्राप्त हुए जबकि नगर पंचायत रिवालसर से काई भी आक्षेप व सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। प्राप्त आक्षेपों व सुझावों का नियमानुसार निष्पादन कर परिसीमन के अंतिम प्रकाशन को जन साधारण के लिए जारी कर दिया गया है। प्रकाशित वार्डों के परिसीमन की सूचना निम्न प्रकार से है

नगर पंचायत रिवालसर के वार्डो का परिसीमन
क्र0स0 नगर पंचायत का नाम वार्ड सख्या व नाम वार्डो के सीमा क्षेत्र
1. रिवालसर वार्ड न0-01 रिवालसर-1 चिडियाघर (ज्ञान चन्द के घर) से गली के उपर पटवार भवन व सुनार मोहन के घर तक।
2. वार्ड न0-02 रिवालसर-2 ज्ञान चन्द मकान न0 176 से छोटे लाल के घर व होशियार चन्द गुप्ता के घर मे से राकेश पुरी के घर 212/6 तक।
3. वार्ड न0-03 रिवालसर-3 शकुन्तला देवी के घर से सरण दास के घर तक व तुलसी ड्राईवर के घर से लालमण के घर तक।
4. वार्ड न0-04 रिवालसर-4 नागेन्द्र के घर 131/1 से राम नाथ के घर तक व सोहन के घर से थान्थु के घर तक।
5. वार्ड न0-05 रिवालसर-5 उमावत्ती के घर न0 21 से अस्पताल उर्मीला के घर तक सडक के निचे।
6. वार्ड न0-06 रिवालसर-6 रघु राम के घर से सोहन लाल के घर झील के साथ व केशव राम घर से र्प्यटन विभाग तक।
7. वार्ड न0-07 रिवालसर-7 मेहन (गुरूद्वारा) से गिरधारी के घर तक व सडक से उप्पर वेली राम ड्राईवर के घर से पवन कुमार के घर तक।
नगर पंचायत करसोग के वार्डो का परिसीमन
क्र0स0 नगर पंचायत का नाम वार्ड सख्या व नाम वार्डो के सीमा क्षेत्र
1. करसोग वार्ड न0-01 अप्पर न्यारा पूर्व में लछमी दत की दुकान से डीएफओ कॉलोनी तक, दक्षिण में डीएफओ कॉलोनी से भास्करा नन्द के घर तक, पश्चिम में भास्करा नन्द के घर से राजकुमार के घर तक तथा उत्तर मेे राजकुमार के घर से लछमी तक के घर तक।
2. वार्ड न0-02 न्यारा पूर्व में न्यारा छुहरू से पी0डब्ल्यु0डी0 ऑफिस तक, दक्षिण में पी0डब्लयु0डी0 आफिस से पुलिस थाना करसोग तक, पश्चिम में पुलिस थाना करसोग से एल0पी0जी0 गोडाउन तक तथा उत्तर में एल0पी0जी0 गोडाउन से न्यारा छुहरू तक।
3. वार्ड न0-03 करसोग सदर पूर्व में वार्ड नम्बर 2 में स्थित महिन्द्र सिंह के घर के विपरित से धर्म पाल के मकान/दुकान तक, दक्षिण में धर्मपाल के मकान/दुकान से कुषाल चन्द की दुकान होते हुए बस स्टैण्ड करसोग तक, पश्चिम में बस स्टैण्ड करसोग से वार्ड नम्बर 2 में सिथत महिन्द्र सिंह के घर के विपरीत तक तथा उत्तर में कुशाल चन्द की दुकान से बस स्टैण्ड करसोग तक।
4. वार्ड न0-04 पुराना बाजार पूर्व में हॉस्पिटल सडक से डी0एफ0ओ0 कार्यालय तक, दक्षिण में डी0एफ0ओ0 कार्यालय से सुरेन्द्र सिंह के घर तक, पश्चिम में सुरेन्द्र सिंह के घर से नरसिंह के घर तक तथा उतर मे नरसिंह दत के घर से हास्पिटल रोड तक।
5. वार्ड न0-05 करसोग बाजार पूर्व में धन्ना लाल के घर से मित्र देव के खेत (खसरा न0 857) तक दक्षिण में मित्र देव के खेत (खसरा न0 857) से हंस राज के घर तक, पश्चिम में हस राज के घर से हास्पिटल के गेट तक तथा उत्तर में हॉस्पिटल के गेट से धन्ना ला के घर तक।
6. वार्ड न0-06 बरल पूर्व में शीला देवी के घर से मनोज कुमार के घर तक, दक्षिण में मनोज कुमार के घर से चुनी लाल के घर तक, पश्चिम मे चुनी लाल के घर से जय राम गुप्ता के घर तथा उत्त्र में जय राम गुप्ता के घर से शीला देवी के घर तक।
7. वार्ड न0-07 ममेल पूर्व में धर्मदास के घर से लोभ चन्द के घर तक, दक्षिण से लोभ चन्द के घर से रत्न सिंह के घर तक, पश्चिम में रत्न सिंह के घर से पन्ना लाल के घर तक तथा उतर मे पन्ना लाल के घर से धर्म दास के घर तक।