पांच साल तक टैक्स फ्री, मनरेगा की तर्ज पर रोजगार, मास्टर प्लॉन से होगा विकास : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर में नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का मास्टर प्लॉन को लेकर नए नगर निगम बनाए है। पालमपुर एक ऐसा नगर निगम बना है जो जिला मुख्यालय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पालमपुर को नगर निगम बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें शामिल करना जरुरी था। क्योंकि 50 हजार से कम जनसंख्या में निगम नहीं बन सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पालमपुर नगर निगम में जो ग्रामीण क्षेत्र शामिल हुए हैं, उन क्षेत्रों में पांच वर्ष तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही नगर निगम में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मनरेगा की तर्ज पर ही शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की तरह रेवेन्यू हक भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगमों में मास्टर प्लॉन के तहत विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।