भाजपा मंडल धर्मशाला ने माननीय मुख्यमंत्री  का धर्मशाला में गर्मजोशी के साथ स्वागत

प्रदेश की जनता को मिली सौगात का मुख्यमंत्री जी का किया धन्यवाद
धर्मशाला! प्रदेश की जनता के लिए 60 यूनिट बिजली फ्री और अन्य यूनिट के मूल्य में कटौती की सौगात सहित अन्य कल्यणकारी योजनाएं लागू करने के लिए आज धर्मशाला में माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के धन्यवाद किया। धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री जी पर पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया जी के नेतृत्व में भाजपा मण्डल धर्मशाला के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने कहा कि उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से जो भी मांगा है, उन्हें मिला है। धर्मशाला को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को सौगात दी है। वहीं अटल आदर्श विद्यालय और होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट दिया है। धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण हेतू भूमि संबंधी मसले में प्रक्रिया जारी है तथा मार्च-अप्रैल माह में केंद्रीय विश्वविद्यालय का जदरांगल में कार्य आरंभ होगा। विधायक ने कहा कि जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में धर्मशाला भी विकास के पथ पर अग्रसर है। रोप-वे के निर्माण को पूरा करवाकर शहरवासियों व पर्यटकों को रोमांचक सफर की सौगात दी गई है। लंबे समय से लटके धर्मशाला में अत्याधुनिक बस अडडे के कार्य को भी जल्द शुरू किया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। धर्मशाला की जनता को व्यापक सुविधाएं मिलें, इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसमें सीएम जयराम ठाकुर का अहम योगदान रहा है। इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला के महापौर श्री ओंकार नैहरिया जी, उप महापौर सर्वचन्द गलोटिया जी, भाजपा समर्थित समस्त पार्षद, भाजपा मंडल धर्मशाला महामंत्री राजेश वर्मा, बृजलाल कपूर, उपाध्यक्ष राम रशपाल,  मोहिंदर भुल्लर, दिनेश कपूर, रवि कांत शर्मा, ओम प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव संधू, महामंत्री नितिन राव, सुशील कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा, महामंत्री सवित्रा गुरुंग, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना चौधरी, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्याम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रुस्तगी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।