भाजपा सरकारें प्रचार मे हीरो, विकास में है जीरो: राणा 

सौड़ में महिला मंडल सम्मानित समारोह के दौरान बोले विधायक
4 महिला मंडलों को किया सम्मानित, तीन महिला मंडल भवन बनाने की घोषणा
सुजानपुर 25 दिसंबर।
सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल लम्बरी के सौड़ में आयोजित महिला मंडल सम्मानित समारोह में विधायक राजेंद्र राणा ने महिला मंडलों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक राणा ने 4 महिला मंडलों एक-एक टेंट व 12 -12 हजार रूपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया तथा आंसला, छौटी, सौड़ में चरणबद्ध तरीके से महिला मंडल भवन बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान लोगों से रूवरू होते हुए लोगों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें हल करवाने का आश्वाशन भी दिया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए प्रचार और विज्ञापन वाली सरकारें बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार केवल प्रचार वाली सरकारें रह गई हैं। धरातल पर लोगों को आधारभूत सुविधाएं लोगों तक पंहुचाने में नाकाम रही है। केंद्र की गलत नीतियों से आज देश का हर वर्ग आहात हुआ है। गरीब वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है, वहीं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार रास्ते मे ही हांफ गई है। हालत ऐसी हो गई है कि स्कूलों मे बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं, अस्पतालों  में इलाज के लिए डाक्टर नहीं, जनमंच द्वारा अधिकारियों को प्रताडि़त करना ही सरकार की मंशा रही है। भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश में विकास को लेकर जीरो और प्रचार मे हीरो हैं लेकिन अब जनता इनकी बातों मे नहीं आएगी जिसका जबाब प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में भाजपा को दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी इसका जनता अभी से मूड बना चुकी है। इस दौरान कार्यकम में स्थानीय पंचायत के प्रधान धनी राम डोगरा,  जिला परिषद सुमन कुमारी, बूथ अध्यक्ष सूबेदार कश्मीर सिंह, रोशन लाल, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, सर्वकल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष लेख राज ठाकुर, इंटक जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद, इंटक ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठाकुर, बूथ अध्यक्ष रमेश राणा, सूबेदार सरवन सिंह, शक्ति चंद, व महिला मंडलों की प्रधान व सदस्य सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।