महात्मा गांधी पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी 29 को

हमीरपुर 28 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के समापन पर जिला में 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार 29 सितंबर को जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रोहित यादव ने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर आधारित होगी। इस प्रश्नोत्तरी में जिला के सभी युवा मंडलों, महिला मंडलों और अन्य युवा संगठनों के सदस्यों के अलावा आम लोग भी भाग ले सकते हैं। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के इच्छुक लोग गूगल लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222271 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोहित यादव ने बताया कि 29 सितंबर को प्रश्नोत्तरी के लिए ऑनलाईन लिंक :https://forms.gle/PwfZ954veBcyh3pM7  खुल जाएगा।