मुख्यमंत्री ने बदल दिए सभी मंत्रियों के विभाग, पठानिया को फॉरेस्ट, सुखराम को ऊर्जा और राजेंद्र गर्ग को मिला सिविल सप्लाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन विभाग भी बदले

 

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ मंत्री महेंद्र ठाकुर को छोड़कर अन्य सभी मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर – सामान्य प्रशासन, वित्त, गृह, योजना, कार्मिक, लोक निर्माण विभाग, आबकारी विभाग, पर्यटन विभाग और बाकी सभी विभाग जो अन्य किसी मंत्री को नहीं दिए गए।
महेंद्र ठाकुर को जल शक्ति, बागवानी, राजस्व और सैनिक कल्याण
गोविंद ठाकुर को शिक्षा विभाग सुरेश भारद्वाज को शहरी विकास विभाग, कानून और संसदीय मामले, सहकारिता विभाग
सरवीण चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
रामलाल मारकंडा को तकनीकी शिक्षा, जनजातीय मामले और आईटी
वीरेंद्र कंवर को पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन और मत्सय पालन
बिक्रम ठाकुर को उद्योग, परिवहन और श्रम व रोजगार विभाग
डॉ. राजीव सहजल को स्वास्थ्य विभाग

नए कैबिनेट मंत्रियों को मिले ये विभाग
सुखराम चौधरी को ऊर्जा मंत्रालय
राकेश पठानिया को वन और युवा सेवाएं एवं खेल
राजेंद्र गर्ग को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

[pdf-embedder url=”https://news20.in/wp-content/uploads/2020/07/CamScanner-07-31-2020-22.34.28.pdf” title=”CamScanner 07-31-2020 22.34.28″][pdf-embedder url=”https://news20.in/wp-content/uploads/2020/07/CamScanner-07-31-2020-22.34.28.pdf” title=”CamScanner 07-31-2020 22.34.28″]