मुख्यमंत्री ने बोला कांग्रेस पर हमला, ओकओवर उनका खानदानी मकान नहीं, मुख्यमंत्री आवास है, पांच साल पूरे करुंगा और अगले पांच साल भी रहूंगा

 

कांग्रेस का एक नेता ऐसे कहता है जैसे मैं उनके टब्बर के हेलीकॉप्टर में चल रहा हूं। प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के लिए सरकारी व्यवस्था के अनुसार हेलीकॉप्टर की सुविधा है।

शिमला. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता पर जमकर हमला बोला। नाम लिए बिना कहा कि उनका एक नेता है, जिसको दौरे पड़ते हैं, कहता है कि चार साल से ओकओवर में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ऐसे कहता है जैसे ओकओवर उनका खानदानी मकान पर मैं कब्जा करके रह रहा हूं। ओकओवर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आवास हैं। जहां सभी पूर्व मुख्यमंत्री परमार जी, शांता कुमार जी और वीरभद्र सिंह भी रहते रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री के नाते चार साल रहा, पांच साल पूरे करुंगा और आगे भी पांच साल रहूंगा। किसी भी तरह की गलत फहमी में न रहें वे। उनका नंबर आने वाला नहीं है हिमाचल में रिवाज बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने यह सीधा हमला कांग्रेस के विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर ही किया है। मुकेश अग्निहोत्री और मुख्यमंत्री के बीच सीधा जुबानी हमला चल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री के उठाए सवालों का जवाब भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीखे शब्दों में दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग बोलते हैं कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में उड़ते हैं। कांग्रेस का एक नेता है उसको लगता है कि उसके टब्बर का, परिवार का हेलीकॉप्टर लेकर जा रहा हूं। मैं सरकारी व्यवस्था के अनुसार ही हेलीकॉप्टर में प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के लिए चलता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सत्ता की भूख बर्वाद कर देती है।

मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में 53.78 करोड़ रुपये की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए और कटगांव में उप-तहसील खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए तीन हजार 619 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। गत साढ़े वर्षोें के दौरान केवल किन्नौर जिले के लिए 350 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं स्वीकृत और अनुमोदित की गई हैं जो जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प मेले का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने शिल्पकारों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोग अपनी सादगी, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्वर्गीय टीएस नेगी और स्वर्गीय चेतराम के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह दोनों नेता न केवल जनजातीय क्षेत्र के विकास मंे दिए गए उनके योगदान के लिए बल्कि उनके अनुशासन और कार्य संस्कृति के लिए भी याद किए जाते हैं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के लोगों की अपनी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने के लिए सराहना की। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस जनजातीय जिले के लोग गत 16 वर्षों से एफआरए के अन्तर्गत भूमि लीज पर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है और आज 107 लोगों को लीज पर भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है जिनमें से 60 मामले एफआरए के अन्तर्गत और 47 मामले नौतोड़ के हैं। इस अवसर पर उन्होंने 60 लाभार्थियों को भू-पट्टा भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भूमि प्रदान करने में दूरगामी सिद्ध होगा। जय राम ठाकुर ने विपक्षी नेताओं पर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विकास के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पहाड़ी पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं तथा जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक आवश्यकताओं से भली-भान्ति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए वह अथक प्रयास कर रहे हैं और आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता सार्वजनिक रूप से यह दावा कर रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद कर देंगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं से पूछा कि क्या वे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पंेशन व निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना और सहारा, हिमकेयर और शगुन जैसी योजनाओं के लाभ प्रदान करना बंद कर देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्नेह और उदारता के सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मेें प्रदेश के हितों की हमेशा अनदेखी की है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए कंेद्र-राज्य सरकारों के 90ः10 की औसत को भी बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और राज्य में भी कांग्रेस की यही स्थिति है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क जल उपलब्ध करवाने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों को इन नेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही रियायतें छोड़ने की सलाह देने का भी आग्रह किया।