मुख्यमंत्री ने मंडी में सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी आज मण्डी जिले के दौरे पर हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने दौरे के दौरान मण्डी के पंडोह में जनसमस्याएं सुनी व अधिकतर समाधान भी किए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।
इसी दृष्टि से जनमंच और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है।
इन योजनाओं का लाभ भी अवश्य उठाएं।