राठौर बोले, प्रदेश में चली परिवर्तन की लहर, बनेगी कांग्रेस की सरकार

शिमला,23 नव.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टीजनों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाने को कहा है।उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों  में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से साफ हो गया है कि प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है और अगले साल प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में  ठियोग कुमारसैन ब्लॉक कांग्रेस  द्वारा उप चुनावों में जीत की खुशी में उनके सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि ठियोग  कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और उसे फिर से कांग्रेस की झोली में डालना है।उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्व.जय विहारी लाल खाची व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया व विकास के पथ को बढ़ाया।उनके चुनाव मैदान से हटते ही यह कांग्रेस से छूट गया।उन्होंने कहा कि फिर से यह क्षेत्र कांग्रेस की झोली में आये इसके लिए सभी को एकजुट होकर मैदान में डटना है।
राठौर ने कहा कि  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने प्रदेश की नींव रखीइसी के साथ स्व.वीरभद्र सिंह की विकास की विरासत कांग्रेस के पास है।प्रदेश में कांग्रेस की फिर से फिजा चल पड़ी है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियां और तानाशाही से आज देश प्रदेश का हर वर्ग परेशान है,लोग बदलाव चाहते है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  को महंगाई व बेरोजगारी नज़र नही आती व वह उसे कोई मुद्दा भी नही मानते जबकि वास्तविकता यह है की लोगों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ अपना मत दिया है और प्रदेश सरकार ने चुनाव परिणामों के बाद जनमत खो दिया है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ साथ प्रदेश में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में उप चुनाव परिणामों के बाद देश मे पेट्रोल डीज़ल के मूल्यों में कटौती हुई।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत तो देश मे किसानों पर लादे गए तीन काले कानूनों को वापिस लेने की हुई है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश के लोगों ने ब्रेक लगा दी है।
इससे पूर्व कुलदीप राठौर को ठियोग ब्लॉक कांग्रेस ने लिफ्ट के पास फूल माल्यायें पहना कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया।
इस स्वागत समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा,शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,कांग्रेस सचिव अतुल शर्मा,हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट,बलदेब ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर,यशपाल तनाईक,उज्वल सेन मेहता,आशा कवंर,विनीत वर्मा,राजेंद्र कवंर, कवंर नरेंद्र सिंह,संजय भंडारी, राजेश वर्मा,राजेश कवंर, रीना शर्मा,सत्यजीत नेगी
के अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,इंटक,एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
———————–——–
राठौर ने आज यहां बड़ी संख्या में आये पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन सब के प्यार और प्रेणना से वह आज प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचे है।उन्होंने कहा कि जन्म भूमि का एक बड़ा कर्ज होता है जिसे वह आप सबके सहयोग से चुकाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के उस प्रस्ताव का जिसमें उन्होंने हाथ खड़े कर उन्हें इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा का आग्रह किया,भाबुक होते हुए कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बने।इसके लिए वह दिन रात मजबूती से कार्य कर रहें है।उन्होंने कहा कि हाई कमान जो भी आदेश उन्हें देगा वह उनके लिए सर्वमान्य होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों का एक संदेश पूरे देश मे गया है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य केद्रीय नेताओं ने इस शानदार जीत के लिये उन्हें व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बधाई दी है।