रिवाज बदलाव झलक है,महिला सम्मलेन:सुलेखा

कहा, कसुम्पटी क्षेत्र में भी बदल देंगे रिवाज
-मंडल नेतृत्व व संचालन समिति का जताया आभार

शिमला . कसुम्पटी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलेखा कश्यप ने मंडल भाजपा महिला मोर्चा के कुफरी में हुए सफल सम्मेलन के लिए कसुम्पटी मंडल भाजपा नेतृत्व व महिला शक्ति का सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में महिला मोर्चा को लगातार मंडल में सक्रिय किया गया है ।महिला शक्ति को हर बूथ पर जोड़ने का काम किया गया है और प्रदेश की सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महिला शक्ति के स्वावलंबन , आर्थिक उत्थान व सामाजिक सुरक्षा के लिए नीतियों का निर्माण किया है, इसका विशेष प्रभाव महिला वर्ग पर देखने को मिलता है ।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी मंडल भाजपा महिला मोर्चा का कुफरी में हुआ सम्मेलन जोश से परिपूर्ण रहा है। महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्षा व पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रशीदधर सूद ने महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है। सरकार की हर नीति को घर घर पहुंचाने का जो संदेश दिया है, उस पर काम करते हुए महिला मोर्चा आगामी चुनावों में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएगा।
सुलेखा कश्यप ने कहा कि इस सम्मेलन के लिए कसुम्पटी मंडल भाजपा के नेतृत्व व महिला मोर्चा के संचालन समिति कार्यकर्ताओं का आभार है, जिन्होंने इस सम्मेलन में सक्रिय योगदान दिया और सम्मेलन को सफल बनाने में व्यवस्थाएं की ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व टीम वर्क का परिणाम है कि यह सम्मेलन महासम्मेलन में तब्दील हुआ जो ऐतिहासिक है ,जो कसुम्पटी में भी रिवाज बदलने में अहम भूमिका अदा करेगा।