रोहतांग टनल में सोनिया गांधी की पटि्टका लगाने को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

शिमला,6 नव.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने रोहतांग टनल में सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि जबतक इस पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित नही किया जाता कांग्रेस प्रदेश में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी।उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नही।
आज लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि रहोतांग टनल के निर्माण में भाजपा का कोई भी योगदान नही रहा है।उन्होंने कहा इस टनल का निर्माण कांग्रेस के ही प्रयासों से संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि सब जानते है कि 28 जून 2010 को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में इस टनल की आधारशिला को रखा था।उन्होंने कहा कि भाजपा इसके निर्माण को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनके गलत फेंसलो से आज देश की अर्थव्यवस्था चोपट होकर रह गई है।देश मे नोटबन्दी हो या जीएसटी,देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे चली गई है।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की स्थिति पर कोई चर्चा नही करती।
इससे पूर्व लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल पर भाजपा राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार को ही इसके निर्माण का पूरा श्रेय जाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो केवल इसका नामकरण किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके नामकरण पर कोई आपत्ति नही है पर जिन्होंने इसकी आधारशिला रखी उनका भी पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने सरकार को चेतवानी देते हुए कहा कि जबतक उनकी नेता सोनिया गांधी की पट्टिका को उसी स्थान पर पुनस्थापित नही किया जाता तबतक जिला कांग्रेस कमेटी यहां हररोज डीसी कार्यालय के बाहर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेगी।
बाद में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय से डीसी कार्यालय तक एक धरना प्रदर्शन आयोजित कर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान उनके साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, डीसीसी अध्यक्ष गियालसें ठाकुर,जिला प्रभारी मेहश्वर चौहान के अतिरिक्त किरण,प्यारे लाल, नोरबू और कई अन्य बरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।