लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 12 अक्तूबर:- खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक उपभोक्ता मामले तथा
मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं में जन
समस्याएं सुनी। इस दौरान पट्टा पंचायत के लोगों ने पंचायत में बनी सड़क
जोकि बरसात के मौसम में खराब हो गई थी उसकी मुरम्मत करवाने की मांग की।
मंत्री ने तुरंत पंचायत के लोगों की समस्या का समाधान करते हुए लोक
निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता को सड़क को तुरंत ठीक
करने के निर्देश दिए ताकि गांव के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल
सके। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता
है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को उनके समक्ष रख सकता है, उनकी समस्याओं
का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के विकास में
विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे है ताकि विधानसभा
क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार पर ही मिल सके।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आडे
नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार
प्रदेश में समान विकास के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व
में प्रदेश में विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा
कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदला है। उन्होंने
कहा कि पहले लोगों को अपने काम करवाने के लिए सरकार के पास जाना पड़ता था
लेकिन अब सरकार जनता के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं को हल करने की दिशा
में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषक विधेयक का विरोध कर रही
जबकि यह विधेयक किसानों की आय को दौगुनी करना और किसानों को खुले बाजार
में अच्छे दाम मिले इसके लिए इस विधेयक को संसद में तथा प्रदेश में
विधानसभा में पारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि त्यूण खास में दौरे के दौरान वहां के निवासियों द्वारा
त्यूण खास को पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री तथा पंचायती राज मंत्री का
धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नई पंचायत के बनने से लोगों को अब अपने
कार्यों को निपटाने के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा, उनके काम
अपनी पंचायत में ही पूरे हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि नई पंचायत के बनने
से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि
त्यूण खास में लोगों को सूचारू पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कौल डैम पेयजल
योजना से पानी की आपूर्ति करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने त्यूण खास
क्षेत्र के लोगों की बस की मांग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए
उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को हरलोग से त्यूण खास तक बस सेवा आरम्भ
करने के लिए कहा ताकि लोगों को घर-द्वार पर बस सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि त्यूण धार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया
जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ईको टूरिज्म की अपार सम्भावनाएं
है।