विक्रमादित्य सिंह ने चनोग पंचायत में विकास कार्यों को 10 लाख किए मंजूर

जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक (शिमला ग्रामीण) विक्रमादित्य सिंह ने ग्राम पंचायत चनोग में जनता की समस्याएं सुनी। सुजाणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की राशि मंजूर की। पंचायत के हर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों पर इस राशि को खर्च किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण उनका विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि उनका घर भी है। उनसे पहले उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह भी यहां से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा ने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों को जिला परिषद से भी बजट मुहैया करवाया जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पंचायत में कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को कांग्रेस में शामिल किया जाएगा। पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने विधायक का स्वागत किया। उन्होंने पंचायत की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के हालत खस्ता है। इसके अलावा पेयजल स्कीमें इत्यादी मांगों को उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बीडीसी रामलाल ठाकुर, पग्राम पंचायत बागी के प्रधान नरेश ठाकुर, रामपुर के प्रधान रामलाल ठाकुर, जगदीश चंद, राहुल कश्यप, अंजना रोहाल, प्रिंयका जनवर, अंजू राठौर, अनिल कुमार, पवन ठाकुर, अनिल वर्मा, प्रिंयका वर्मा, खेमचंद, गीता शर्मा, लता कुमारी, अशोक कुमार भी मौजूद थे।