विनीता वर्मा को शिमला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

विनीता वर्मा को शिमला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर राजा वीरभद्र सिंह वह विधायक टिक्का विक्रमादित्य सिंह से मिलकर उनका जताया अभार !!
शिमला . विनीता वर्मा को जिला शिमला ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने आज कुलदीप सिंह राठौर राजा वीरभद्र सिंह वह विधायक शिमला ग्रामीण टिक्का विक्रमादित्य सिंह से मिलकर महिला प्रदेश अध्यक्ष जैनम चंदेल व् राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया विनीता वर्मा ठियोग विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत धर्मपुर की पूर्व प्रधान रही है इससे पहले उन्होंने संगठन के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। आज उसी का नतीजा है कि उनके अनुभव के आधार पर उन्हें जिला शिमला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वनीता वर्मा कहा की पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी मिली है मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगी।
विनीता वर्मा की नियुक्ति पर पूर्व ग्राम प्रधान रीना जस्टा, पूर्व प्रधान आशा मुसाफिर, ग्राम धर्मपुर महिला मंडल प्रधान संतोष, प्रभा वर्मा, वनीता आशा चौहान सुनीता देवी, लीला देवी, आदि ने उन्हें बधाई दी हैं और उनके बनने पर खुशी जाहिर की है !!