हमीरपुर में 26 लोग निकले पाॅजीटिव

हमीरपुर में 26 लोग निकले पाॅजीटिव, 14 हुए स्वस्थ

हमीरपुर 22 अगस्त। शनिवार को हमीरपुर जिले में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 14 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित यानि पाॅजीटिव पाए गए 26 लोगों में बिहार से हमीरपुर जिले के जंदड़ू क्षेत्र के गांव थान टिक्कर पहुंचे 24 वर्षीय, 21, 22, 23, 28 और 18 वर्षीय छह युवक शामिल हैं।
भारतीय रिजर्व वाहिनी जंगलबैरी में 45 वर्षीय, 54, 48 और 25 वर्षीय चार लोग भी पाॅजीटिव पाए गए हैं। ये चारों लोग संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क के कारण पाॅजीटिव आए हैं। गांव नौघी डाकघर ककड़ियार के 29 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी प्राथमिक संपर्क के कारण पाॅजीटिव आई है।
चंडीगढ़ से लौटा मट्टनसिद्ध का 60 वर्षीय व्यक्ति और मणिपुर से आया डुग्घा क्षेत्र के गांव पंजली का 37 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
बोहणी क्षेत्र के गांव गुडवीं के चार लोग 7 वर्षीय बच्चा, 60 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्ची और 13 वर्षीय लड़का भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित पाया गया है। शिलांग से लौटे भिड़ा क्षेत्र के गांव कल्लर के 45 वर्षीय व्यक्ति और गुजरात से आए टौणी देवी तहसील के गांव मंढियार के 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के कारण थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गाब्बा के 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव पाई गई है। एक अन्य 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में 14 लोग ठीक भी हुए हैंै। इन 14 लोगों की फाॅलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है।