हमीरपुर : 13 लोग निकले पाॅजीटिव, 4 महिलाओं समेत 6 लोगों ने जीती कोरोना की जंग

हमीरपुर 15 अगस्त। जिला में 13 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 4 महिलाओं समेत कुल 6 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर तहसील के गांव घोड़ी डाकघर धबीरी की 57 वर्षीय, 52 वर्षीय और 56 वर्षीय तीन महिलाएं, नादौन तहसील के गांव जांगल डाकघर पुतड़ियाल का 21 वर्षीय युवक, गांव पुतड़ियाल का 20 वर्षीय युवक, चैरी क्षेत्र के गांव स्पाहल की 10 वर्षीय लड़की, 74 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय व्यक्ति तथा तहसील टौणी देवी के गांव पंजोत का 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये सभी लोग संक्रमित व्यक्तियों से प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुए हैं और इन्हें गृह संगरोध में रखा गया था।
कश्मीर से लौटे नादौन के गांव गौना के 48 वर्षीय व्यक्ति और लुधियाना से लौटे गांव बतरान के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। ये दोनों गृह संगरोध में रखे गए थे। लुधियाना से लौटे भोरंज तहसील के गांव दलाड़ी का 48 वर्षीय व्यक्ति और चकमोह क्षेत्र के गांव बहल अर्जुन का 58 वर्षीय भी संक्रमित पाया गया है। इन दोनों को संस्थागत संगरोध में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया पाॅजीटिव पाए गए सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वस्थ हुए 6 लोगों में कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी का 40 वर्षीय व्यक्ति, नागरिक अस्पताल सुजानपुर की 35 वर्षीय महिला, धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की 32 वर्षीय, 22 वर्षीय और 56 वर्षीय तीन महिलाएं तथा जलाड़ी क्षेत्र के गांव हरमंदर का 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। स्वस्थ होने के बाद इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
-0-