हिमाचल में भर्ती हुए 16 जेई उत्तरप्रदेश-बिहार से, कांग्रेसी नेताओं ने सरकार को घेरा

शिमला. हिमाचल प्रदेश में हुई जेई की भर्तियों में 16 जेई उत्तर प्रदेश और बिहार के भर्ती हो गए हैं। जिसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने सरकार को घेरा हे। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विक्रमादित्य सिंह और रामलाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया में सरकार को घेरा है। नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा बेरोगजार हैं और सरकार दूसरे प्रदेश के लोगों को नौकरी दे रही है। हिमाचल प्रदेश के एचपीएसईबी में जेई की भर्ती हुई है जो हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर की ओर से की गई है। इस परीक्षा में बिहार व उत्तरप्रदेश के 16 जेई भर्ती हुए हैं। इस भर्ती को लेकर ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा है।