अशोक राणा बने लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के नए अध्यक्ष

 

शिमला. प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन बद्दी में आज लघु उद्योग भारती बद्दी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें आशोक राणा को अध्यक्ष, वेद प्रकाश मिश्रा को महासचिव और सार्थक गुप्ता को वित्त सचिव चुना गया है। लघु उद्योग भारती की बैठक में सदस्यों ने भाग लिया और इसमें अगले वर्ष के लिए नए पदाधिकारियों को चुनाव किया गया। जिसमें पैकेजिंग उद्योग का संचालन करने वाले अशोक राणा को अध्यक्ष चुना गया है। राणा उद्योगपति होने के साथ-साथ एक समाज सेवी भी हैं। जो बीबीएन के साथ चंडीगढ़ में होने वाले हर समाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। राणा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के संघोल क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन लंबे समय से चंडीगढ़ में ही रहते हैं। वह हिमाचल प्रदेश में सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदार बनते रहे हैं। इसके साथ ही अपने राजनैतिक कद के कारण सरकार के समक्ष भी उद्योगपतियों की मांग उठाते रहते हैं। अशोक राणा के बेहतर संपर्क और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने के चलते ही अब उन्हें लघु उद्योग भारती की कमान सौंपी गई है। इस अवसर पर राणा ने कहा कि वह बद्दी क्षेत्र के लघु उद्योगपतियों की मांग बुलंदी के  साथ सरकार के समक्ष उठाएंगे और उनको हल करवाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की समस्या आने नहीं दी जाएगी।