ब्रेकिंग न्यूज़- रद्द हुई हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा,

हिमाचल प्रदेश के जिन अभ्यर्थियों ने 27 मार्च को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था जिसके चलते अब सरकार ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए इस पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही इस माह अब पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर नए सिरे से होगा।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को भर्ती परीक्षा हुई थी। इनमें 932 पुरुष, 311 महिला कांस्टेबल, 91 पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक पदों के लिए 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ। ऐसे में अब दोबारा से 1334 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा के रद्द होने का मुख्य कारण प्रश्नपत्र (पेपर) लीक होना है। तीन अभ्यर्थियों ने 6 से 8 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पा लिए थे। वे परीक्षा में अप्रत्याशित 70 अंकों के साथ पास हुए। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। उधर, तीनों अभ्यर्थी पुलिस हिरासत में हैं।