कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्री ले सकते हैं शपथ, कौन होगा शामिल, पढ़िए

 

 

शिमला. प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के 25 दिन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट का विस्तार होगा। कल रविवार को सुबह 10 बजे मंत्रियों की शपथ होगी। मंत्रीमंडल में कितने मंत्री शामिल होंगे, इसका ऐलान तो नहीं किया गया है लेकिन 8 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। हालांकि सुक्खू ने कहा है कि उन्होंने पूरे 10 मंत्रियों के नाम हाईकमान को दिए हैं। वहां से फाइनल होने के बाद ही शपथ होगा। अब शपथ का कार्यक्रम तय हो गया लेकिन अब कौन शपथ लेगा, यह सुबह ही पता चलेगा। 10 बजे मंत्रीमंडल गठन की अधिकारिक सूचना राजभवन से जारी कर दी गई है। राजभवन के प्रेस सेकेट्री जयंत शर्मा ने सूचना दी है।

संभावना है कि मंत्रीमंडल में विक्रमादित्य सिंह, जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, हर्षवर्धन चौहान, धनीराम शांडिल्य, रोहित ठाकुर, राजेश धर्माणी और सुंदर ठाकुर शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के लिए मंत्री पद के सभी दावेदारों को मंत्रीमंडल में शामिल करना संभव हीं है। नियमों के अनुसार अब सरकार में 10 मंत्री ही बन सकते हैं। जिससे अन्य दावेदारों को कहीं और एडजस्ट किया ज सकता है। अब देखना है कि मुख्यमंत्री के बयान के अनुसार हाईकमान ने सभी 10 मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई है या अभी कुछ मंत्री पद को खाली रखने का निर्णय लिया है। यह तो तय है कि हाईकमान ने मंत्रियों की सूची फाइनल कर मुख्यमंत्री के पास भेज दी है और कल सुबह शपथ का कार्यक्रम होना है। मंत्री पद के अन्य दावेदारों में राजेंद्र राणा, रघुवीर सिंह बाली, आशीष बुटेल, रामकुमार, विनय कुमार आदि शामिल है।