सुजानपुर में कांग्रेस चारों खाने चित : आशीष महाजन की अगुवाई में कांग्रेस बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस यूथ अध्यक्ष भाजपा में शामिल

सुजानपुर में कांग्रेस चारों खाने चित्त; पार्टी का पारम्परिक वोट बैंक भी टूट कर भाजपा में हो रहा शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री के निवास समीरपुर में युवा भाजपा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में अब तीन दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस यूथ अध्यक्ष भाजपा में शामिल

सुजानपुर विधानसभा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। सन्दर्भ भी बहुत बड़ा है। कुछ समय पूर्व ही हुए पंचायती राज चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी का पारम्परिक वोट बैंक भी टूट टूट कर भाजपा में शामिल हो रहा है। सुजानपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल के करिश्माई नेतृत्व का जलवा खूब ज़ोर शोर से चल रहा है तो कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित्त हो पड़ी है। विधायक बनने के बाद सुजानपुर में राजिन्दर सिंह राणा की भूमिका मात्र अफ़सोस प्रकट करने के लिए प्रकट होने और खुद ही रचे अपने नागरिक अभिनंदनों में अपने ही समर्थकों को अपनी पार्टी में बार बार शामिल करने की नौटंकी तक सीमित रह गयी है। हाल-ए-ख़बर यह है कि लुभावने प्रपंचों और झूठी घोषणाओं से भ्रमित सुजानपुर की जनता के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज तक राणा के मायाजाल से निकल कर पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए जत्थों के जत्थों में भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

हालांकि विधानसभा चुनावों में अभी समय है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर की गलियों में उनसे मिलने वाले और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। कार्यकर्ता दिन रात की परवाह किए बगैर लगातार उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।ताज़ा घटनाक्रम में बुधवार देर शाम सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों पनोह, थाना धबड़ियाणा और चलोह के करीब तीन दर्जन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी लोगो को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल किया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनताा पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्टी के पंचायत पनोंह के बूथ अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इसी पार्टी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बग्गू भी विधायक राजेंद्र राणा और कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं । इसके साथ साथ इसी पंचायत के रवि कुमार कृष्ण्ण कुमार धर्म सिंह टेक चंद सुभााष चंद्र फितू राम सुरजीत सिंह सुरेश कुमार दलजीत सिंह , पंचायत थाना धबड़ियाणा से जितेंद्र कुमार राम सिंह जोगीदास प्रकाशा देवी विमला देवी अनिता कुमारी गुड्डी देवी अंजू कुमारी निशा देवी तारो देवी प्रमिला सीमा और प्रवीण कुमारी और पंचायत चलोह से पूूजा देवी मीराा देवी विद्या देवी अशोक कुमार और सुमन कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं । शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से विधायक राणा लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहेे हैं, विगत चुनावों में उन्होंने राणा को जितवा कर बहुत बड़ी गलती की थी जिसका वह खामियाजा आज तक भुगत रहे हैं। वह अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केे नेतृत्व में आस्था जताते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं । पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे, शामिल हुए सभी लोगोंं ने पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया