कांग्रेस का काल नगर निगम धर्मशाला में काला अध्याय: पठानिया

नगर निगम के लोगों ने झेली दोहरी मार: विशाल
खेलकूद व सौंदर्यकरण को धानकुटी मैदान को दिए 20 लाख
भाजपा ने नगर निगम चुनावों में प्रंचड जीत का भरा दम
धर्मशाला।
भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले चार नगर निगम चुनावों को प्रचंड बहुमत से जितने का दम भर दिया है।
इसी कड़ी में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने राज्य की दूसरी नगर निगम धर्मशाला में निगम चुनावों का जोर-शोर से अभियान शुरू करते हुए कहा कि कांग्रेस का पिछले पांच वर्ष का काल नगर निगम धर्मशाला में काला अध्याय बनकर ही रह गया है। राकेश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पिछले पांच वर्षों में धर्मशाला में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं कर पाई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहर को पूरी तरह से मात्र राजनीति करते हुए अव्यवस्थित करने की ही भूमिका निभाई है। वन मंत्री ने एमसी धर्मशाला के आधा दर्जन वार्ड जिसमें वार्ड नंबर 15 खनियारा इंद्रूनाग मंदिर, वार्ड नंबर 14 कंड अप्पर दाड़ी, 12 बड़ोल, पांच खंजाची मौहल्ला व चार कश्मीर हाऊस में सैंकड़ों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस की नाकामायबी को भली-भांती प्रकार से समझ गई है। ऐसे में अब आने वाले प्रदेश के नगर निगम चुनावों में भी जनता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। श्री पठानिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार है। इतना ही नहीं धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया सरकार में शामिल है, पिछले कुछ समय में ही विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों की तरह निगम चुनावों में भी जनता भाजपा के साथ चलेगी, और तीगुना शक्ति के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के धर्मशाला शहर को नई बुंलदियों में पहुंचाने को तीगुना रफ्तार के साथ काम किया जाएगा।
वहीं धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि नगर निगम के लोगों ने पिछले पांच वर्षों में दोहरी मार व परेशानियां झेली हैं। विधायक ने कहा कि निगम में चुने हुए कांग्रेस के पदाधिकारी मात्र घूमने फिरने का ही आंनद लेते रहे। जबकि ज़मीनी स्तर की समस्याओं को सुझलाने और विकास कार्यों को करवाने की उन्होंने कोई परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि पुराने नगर परिषद व मर्ज पंचायतों में भी कोई कार्य नहीं किए गए। जबकि आम जनता को निगम के संैकड़ों चक्कर लगाने के बाद भी छोटे-छोटे काम नहीं हो पाए। लेकिन कांग्रेस निगम में मात्र अपने घूमने-फिरने व राजनीति करने में ही व्यस्थ रही। जिसे अब धर्मशाला की जनता भली-भांती समझ चुकी है, और स्मार्ट शहर की जनता केंद्र की मोदी सरकार की देन स्मार्ट सिटी को सच में हकीकत बनाने के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ निगम में समर्थित उम्मीदवारों को जीताकर सपना साकार करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का भारी समर्थन के साथ वह नगर निगम धर्मशाला को नई बुंलदियों पर पहुंचाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गायत्री कपूर, मंडल सचिव सुमन ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुन्ना चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार, महामंत्री शांति कुमार, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य पंडित, कार्यालय सचिव रविकांत शर्मा सहित विभागों के अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बॉक्स- खेलकूद व सौंदर्यकरण को धानकुटी मैदान को दिए 20 लाख
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला खेल नगरी के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्टस का हब बन चुका है, के लिए सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने वार्ड नंबर 14 कंड धर्मशाला में मौजूद धानकुटी मैदान को खेलकूद के विकसित करने व सौंदर्यकरण किए जाने के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। ऐसे में 20 लाख रुपए से मैदान को खेलों के लिए विकसित करने को जारी किए गए हैं।
बॉक्स- गमरू में रास्ते को दिए 10 लाख
नगर निगम धर्मशाला में खंजाची मौहल्ला के तहत आने वाले गमरू में वन मंत्री राकेश पठानिया व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया की ओर से 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए खेल मंत्री ने रास्ते की सौगात दी है।