हर्षवर्धन को इंडस्ट्री, विक्रमादित्य को लोक निर्माण, रोहित ठाकुर को शिक्षा और शांडिल्य को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्री को विभाग बांट दिए हैं। जिसमें उद्योग विभाग हर्षवर्धन चौहान को, लोक निर्माण विभाग विक्रमादित्य सिंह को, शिक्षा विभाग रोहित ठाकुर को तो स्वास्थ्य विभाग धनीराम शांडिल्य को दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, गृह, प्लानिंग, कार्मिक (पर्सनल ) विभाग और दूसरे विभाग (जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए) खुद मुख्यमंत्री देखेंगे। डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, ट्रांसपोर्ट और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग का दायित्व सौंपा गया है।धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट दिया गया है। वहीं चंद्र कुमार को कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान को उद्योग के अलावा पार्लियामेंट्री अफेयर व आयुष, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास विभाग दिया गया।रोहित ठाकुर को उच्च व प्रारंभिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग और विक्रमादित्य सिंह को PWD के अलावा यूथ सर्विस और खेल विभाग सौंपा गया।