सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ,  शांडिल्य, चंद्र कुमार, हर्ष वर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य हुए शामिल

शिमला. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में 7 नए मंत्री शामिल हुए हैं। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में राज्यपाल में मंत्रियों को शपथ दिलाई है। सोलन से विधायक धनीराम शांडिल्य ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार, किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, कुसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, सिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने मंत्री पद की शपथ ली।