धर्मशाला में विजय पताका लहराने में जुटे वन मंत्री पठानिया, कर रहे डोर टू डोर प्रचार

शिमला. वन मंत्री राकेश पठानिया धर्मशाला नगर निगम में विजय पताका लहराने के घर घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। पठानिया को पार्टी ने धर्मशाला नगर निगम का प्रभारी बनाया है, जिससे पठानिया हर कीमत पर धर्मशाला नगर निगम पर भाजपा का परचम लहराना चाह रहे हैं। चुनावों की घोषणा होने के साथ ही पठानिया धर्मशाला में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाकर प्रत्याशियों के साथ खड़े हैं। पठानिया ने आज वार्ड नंबर 11 रामनगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे। पठानिया जनता से वायदा कर रहे हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और नगर निगम में भाजपा के मेयर बैठने से शहर में तेज गति से विकास होगा। इसलिए सभी लोगों को भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना होगा।