प्रतिभा सिंह ने कहा पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि बेचा गया

कहा आनी में जातीय समीकरण को ध्यान में रख बंसी लाल को दिया गया टिकट
आनी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के समर्थन में आनी कस्बे में ऱोडशो किया।
इस दौरान हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किरण बाजार से लेकर राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम तक जमकर कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष नारेबाजी की।
आनी कस्बे में रोड़ शो के बाद प्रतिभा सिंह ने आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में वोट मांगे, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा की निवर्तमान सरकार पर जमकर प्रहार भी किये।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए, जबकि असलियत में पेपर लीक नहीं हुए बल्कि बेचे गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया, बल्कि उन्हें बताना चाहूंगी कि प्रदेश में विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है।
काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र में टिकट की लड़ाई को लेकर स्पष्ट किया कि टिकट किसी का भी काटा नहीं गया, बल्कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बंसी लाल को दिया गया है।
बुधवार को आयोजित इस जनसभा में परस राम को छोड़कर बाकी सभी टिकटार्थी एक मंच पर दिखे।
जबकि परस राम पहले ही आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भर चुके हैं।
वहीं ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने टिकट न मिलने से नाराज सभी लोगों को एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा के जुड़ कर साथ चलने की बात कही।