अनुराग के सुझावों से प्रसन्न हुए शांता कुमार, बोले केंद्रीय विश्वविद्यालय और हवाई अड्डे पर शीघ्र हो काम

पालमपुर – भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने इस बात पर बहुत प्रसन्नता अनुभव की कि श्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने केन्द्रीय विष्वविद्यालय और कांगड़ा हवाई अड्डे के सम्बन्ध में मूल्यवान सुझाव दिये है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि व्यर्थ के विवाद के कारण पिछले लगभग 9 वर्षो से केन्द्रीय विष्वविद्यालय का काम अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय भारत सरकार ने इस विवाद को पूरी तरह समाप्त करके अन्तिम निर्णय किया था कि केन्द्रीय विष्वविद्यालय धर्मशाला और देहरा दोंनो जगहों में स्थापित किया जाएगा। भारत सरकार ने विस्तार से निर्णय में यह भी बताया है कि धर्मशाला में क्या होगा और देहरा में क्या होगा।
उन्होंने श्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्यमंत्री, श्री जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अब भारत सरकार के इस निर्णय को अतिशीघ्र लागू करवाये जो कुछ केन्द्रीय विष्वविद्यालय से करवाना है उसे भी पूरा करवा लें।
शान्ता कुमार ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में उनका सुझाव भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश के सब प्रकार के विकास के लिए हवाई सेवा बहुत अधिक आवष्यक है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से बड़ी गम्भीरता से अपील की है कि हमारे सौभाग्य से श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री है। पिछले 6 महीनों से वे किसी उद्घाटन के लिए दिल्ली से बाहर नही गये। सब कुछ दिल्ली से करते रहे। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल उद्घाटन के लिए स्वंय हिमाचल पधारे। वे हिमाचल प्रदेश को अपना समझते है और यह भी कहते है कि हिमाचल का उन पर बड़ा अधिकार है। हिमाचल प्रदेश के एक युवा और कुशल नेता श्री जगत प्रकाश नडडा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। हिमाचल प्रदेश के एक होनहार युवा नेता श्री अनुराग ठाकुर, केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री है। एक यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए एक स्वर्ण-युग है। जनता याद रखें कि विकास केवल सरकार का काम ही नही अपितु जनता को भी पूरा सहयोग देना चाहिए। यदि यह चारों मिलकर हिमाचल प्रदेश के विकास में लगें और हिमाचल प्रदेश की जनता कहीं पर कोई रूकावट न डाले तो हिमाचल प्रदेश भारत का पहला प्रदेश बन सकता है जो सब दृश्टियों से पूर्ण खुशहाल हो जाएगा। शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस स्वर्णिम अवसर का पूरा लाभ उठायेगें।