हिमाचल : फोन पर पत्नी को अंजान संग बात करने से रोका, घर छोड़ चली गई,पढ़े पूरी खबर

मंडी : पति ने जब अपनी पत्नी को किसी अंजान के साथ फोन पर बात करते हुए देखा और इसके बारे में पूछताछ करना शुरू की, तो इसी बात से नाराज पत्नी घर छोड़कर चली गई। अब परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। लापता महिला के पति मोनू ठाकुर ने इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर में 14 जुलाई 2022 को शिकायत दर्ज करवा दी है।

लापता महिला का नाम नेहा पत्नी मोनू ठाकुर है जोकि मंडी शहर के साथ लगते सदयाणा गांव की रहने वाली है। इसकी आयु 22 वर्ष है। मोनू ठाकुर ने पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किसी अंजान व्यक्ति के साथ फोन पर बात कर रही थी। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने सच जानना चाहा। लेकिन पत्नी ने सच बताने की बजाय फोन को घर पर छोड़ा और खुद कहीं चली गई। उसके बाद आज दिन तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।

पति ने जब अपनी पत्नी के फोन को चैक किया तो इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ चैट भी पकड़ी है। मोनू ने लोगों से गुहार लगाई है कि यदि किसी को उसकी पत्नी दिखाई दे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं मोनू ने अपना नंबर भी जारी किया है (70182-84980)। इस नंबर पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है। लापता महिला के दो बच्चे हैं जिसमें 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चे अपनी मां की राह ताक रहे हैं।