कांग्रेस नेताओं का नाम तक न लेना उचित नहीं – कुलदीप राठौर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश विधानसभा के स्वर्ण जयंती पर आयोजित विशेष सत्र में प्रदेश के विकास में कांग्रेस नेताओं के नाम तक न लेने पर हैरानी जताई है।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व डॉ.मनमोहन सिंह ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इसलिए इस विशेष सत्र में उन्हें विशेष तौर पर याद किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1971 का वह स्वर्णिम दिन जब भारी बर्फबारी के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने प्रदेश के पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था,उन्हें विशेष तौर पर याद किया जाना चाहिए था। राठौर ने कहा इसी तरह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने जहां इस प्रदेश की नींव रखी थी वही उसके पश्चात राम लाल ठाकुर व उसके बाद विशेष तौर पर प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने इस प्रदेश को आधुनिक बनाया व इसे संवारा।
राठौर ने कहा कि रोहतांग टनल प्रदेश को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की देन है जिन्होंने इसे पैसा उपलब्ध करवाया और तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल इस टनल का उदघाटन किया है।उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि रोहतांग टनल से श्रीमती सोनिया गांधी की शिलान्यास पटिका को हटा दिया गया ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भारी विरोध के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया था कि उसे वही स्थापित कर दिया जाएगा। उसे उन्होंने आज दिन तक पूरा नही किया।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग कि की वह अपना वायदा जल्द पूरा करे।