नशे में धुत देवर ने की भाभी की पिटाई, बाजू फ्रैक्चर

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पंजेठी गांव में भाई (देवर) ने भाई-भाभी को पीटकर घायल कर दिया है। पिटाई में महिला का बाजू फ्रेक्चर हो गया है। स्थानीय महिलाओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिल कर महिला ने सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। स्थानीय महिलाओं व पार्षद के साथ पहुुंची पीडि़ता ने बताया है कि उसका देवर आए दिन उससे झगड़ा करता है। नशे में गाली गलौज करना आम बात हो गई है। वीरवार को देवर ने उसे व उसके को अकारण पीट दिया। इससे उसकी बाजू फ्रैक्चर हो गई। हम अपने घर में खौफ के साए में रहने को मजबूर है।

उसने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि वह उसके देवर को नशा मुक्ति केंद्र में भेज दे। इससे उसकी नशे की आदत से छूट जाये और वे भी चैन से रह सके।