मुकेश अग्निहोत्री ने उठाए महंगाई और विकास के मुद्दे, अपने ही जिले में घिरे मुख्यमंत्री जयराम

शिमला. प्रदेश में मंडी लोकसभा के साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस- भाजपा के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली सत्ताधारी भाजपा के बैकफुट पर आने से कांग्रेस उत्साहित है। कांग्रेस नेता प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विकास के वायदों को हिसाब मांग रहे हैं। विकास के वायदों से हटकर भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। वहीं प्रचार अभियान में डटे विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने सीधे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए विकास का हिसाब मांगा घेरा है। इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी की जमीन पर जनता से जुड़े महंगाई और विकास का मुद्दे उठाकर सरकार पर हमला बोला, जिससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ही जिले में घिर गए हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए ऐलान किया कि वह मंडी में हुए विकास कार्य को बताएं, हम जाकर देखेंगे और फोटो खींचकर जनता को बताएंगे। अग्निहोत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने जिले मंडी का भी विकास करने में नाकाम रहे हैं, प्रदेश के विकास के बात तो दूर है। वहीं विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी मैदान में विकास के मुद्दे को दरकिनार कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं। कांग्रेस के खिलाफ उठाए जाने वाले भाजपा के मुद्दों पर कांग्रेस के महंगाई और विकास के मुद्दे भारी पड़ रहे हैं। जिससे वर्तमान प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ही जिले में घिरे नजर आ रहे हैं।

 मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह से हो  रहा है। चुनाव प्रचार के मोर्च पर कांग्रेस से मुकेश अग्निहोत्री ने मोर्चा संभाला है तो भाजपा की ओर से सीधे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रचार में जुटे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान में महंगाई का मुद्दा का उठाकर सरकार को घेरने का अभियान शुरु किया जो हिट कर गया। अग्निहोत्री हर रैली में गैस, सरसों तेल, पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी वृद्धि के आंकड़े गिनाकर सरकार को घेर रहे हैं। महंगाई से जनता भी परेशान है जिससे मुकेश अग्निहोत्री का मुद्दा जनता से सीधे जुड़ रहा है। वहीं सरकार के विकास के दावे की पोल खोलते हुए अग्निहोत्री विकास के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेर रहे हैं। मंडी, करसोग, आनी, कुल्लू सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के दौरान अग्निहोत्री सरकार को चुनौती देते हैं कि वह क्षेत्र में हुए विकास के बारे में बताए, हम जाकर देखेंगे कि कहां विकास हुआ है, इसकी फोटो भी जनता के बीच डालेंगे। लेकिन अब सरकार मुकेश अग्निहोत्री हमलों का जवाब नहीं दे पा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह को जिताने के लिए मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं। जिससे सबसे प्रमुख मुद्दा यह रहा है कि प्रतिभा सिंह मजबूरी में चुनाव लड़ रहीं हैं। इसके साथ की कारगिल युद्ध पर प्रतिभा सिंह के बयान को सेना का अपमान बताकर मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। इस तरह कांग्रेस के मंहगाई और विकास के मुद्दे भाजपा के मुद्दों पर भारी पड़ रहे हैं।

वहीं चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस – भाजपा के सभी नेता सड़कों पर घूम रहे हैं। जिससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी की सड़कों की खस्ताहालत भी चुनाव का मुद्दा बन रहीं हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले की सड़कें खस्ताहाल हैं और जयराम ठाकुर विकास के दावे कर रहे हैं। जिसकी पोल जिले की खस्ताहाल सड़कें ही खोल रहीं हैं। अग्निहोत्री ने खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश को एक मुख्यमंत्री पानी वाले और एक सड़क वाले मुख्यमंत्री के रुप में जाने जाते हैं लेकिन जयराम ठाकुर हेलीकॉप्टर वाले मुख्यमंत्री के रुप में जाने जाते हैं। वह हवा में उड़ते हैं, जिससे खस्ताहाल सड़कें उनको दिखाई नहीं देतीं। वहीं अपने हेलीकॉप्टर के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड बना रहे हैं। इस तरह कांग्रेस ने सरकार को खस्ताहाल सड़कों को लेकर भी घेरा है। संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में जनता के मुद्दों को उठाकर कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा सरकार को घेरने में कामयाब दिख रही है। जिससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में मुकाबला बहुत कड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार में जुटे मुकेश अग्निहोत्री ने जतना के मुद्दे उठाकर जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जिससे अब सरकार घिरी नजर आ रही है। भाजपा नेता अब मंथन करने में जुट गए हैं कि कांग्रेस के खिलाफ क्या मुद्दा उठाया जाए, जिससे वह जनता के बीच भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महौल बना सकें। अब देखना होगा कि चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा क्या मुद्दा उठाती है। वर्तमान चुनाव प्रचार में दिख रहा है कि मुद्दों को लेकर भाजपा पर भारी पड़ रही है कांग्रेस और सत्ताधारी दल घिरे नजर आ रहे हैं।